Narayanpur | शिक्षा

पहली बार मिला ‘फ्लाइंग एक्सपोजर’, नारायणपुर के बच्चों के सपनों को लगी उड़ान

नारायणपुर | जिले के स्कूली बच्चों के लिए यह दिन यादगार साबित हुआ, जब उन्हें पहली बार विमानन विज्ञान और तकनीक को करीब से जानने-समझने का मौका मिला। जिला प्रशासन की पहल पर माँ दन्तेश्वरी हवाई अड्डा में ‘फ्लाइंग एक्सपोजर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में नारायणपुर के 45 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हवाई सेवाओं से जुड़ी बारीकियों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट का विस्तृत तकनीकी परिचय कराया गया। उन्हें विमान की बनावट, इंजन की कार्यप्रणाली, पंखों की संरचना, उड़ान की प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों के साथ-साथ एविएशन के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्सुकता के साथ विमान का नजदीक से अवलोकन किया और पायलटों से सीधे संवाद कर अपने सवालों के जवाब भी हासिल किए।
इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के विवेक कुमार साहू ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए फाइटर पायलट बनने की प्रक्रिया, जरूरी विषयों, शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती पर जानकारी दी। एक छात्रा के सवाल ने बच्चों में नई प्रेरणा जगाई। विद्यार्थियों को कॉकपिट में बैठकर कंट्रोल पैनल देखने का मौका भी मिला, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया। अंत में प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
जिला प्रशासन की यह पहल नारायणपुर जैसे दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के लिए नई दिशा साबित हुई। कार्यक्रम ने न सिर्फ उनका ज्ञान बढ़ाया, बल्कि बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास भी मजबूत किया।

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर माइक्रोलाइट विमान के साथ नन्हीं उड़ानें

पहली बार मिला ‘फ्लाइंग एक्सपोजर’, नारायणपुर के बच्चों के सपनों को लगी उड़ान
बच्चों ने छुआ आसमान का सपना
पहली बार मिला ‘फ्लाइंग एक्सपोजर’, नारायणपुर के बच्चों के सपनों को लगी उड़ान
माइक्रोलाइट विमान के साथ नई उड़ान की शुरुआत
पहली बार मिला ‘फ्लाइंग एक्सपोजर’, नारायणपुर के बच्चों के सपनों को लगी उड़ान
फ्लाइंग एक्सपोजर कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित करते वायुसेना अधिकारी—नई उड़ान की ओर बढ़ते कदम
पहली बार मिला ‘फ्लाइंग एक्सपोजर’, नारायणपुर के बच्चों के सपनों को लगी उड़ान
Keywords- srakscgnewseducationnarayanpurFlyingexposurestudents