रायपुर। एसआईआर अभियान के तहत मतदाताओं की अंतिम सूची आज जारी की जाएगी। संशोधित आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की संख्या घटकर 1.84 करोड़ रह गई है, जबकि पिछले लोकसभा चुनाव के समय यह संख्या 2.12 करोड़ थी।
रायपुर जिले में भी करीब 5 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। यहां पहले लगभग 20 लाख मतदाता दर्ज थे।
प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद 2.95 लाख लोगों ने दावा-आपत्ति प्रस्तुत की थी। शुरुआती सूची में कुल 27.34 लाख नाम हटाए गए थे।