रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (13 मार्च) देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। असम के गुवाहाटी से एक क्लिक के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त (PM Samman Nidhi 22nd Installment) जारी की जाएगी, जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों को मिलेगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये का अंतरण करेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी, जिसके अंतर्गत ’पहली किश्त फरवरी 2019 में किसानों के खातों में जारी की गई थी’। योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रदेश के किसानों को ’’कुल 11 हजार 283 करोड़ 09 लाख रुपये’’ की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे लाखों किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं।
मोबाइल पर ऐसे चेक करें अपना स्टेटस (Step-by-Step)
अगर आप भी इस किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो इन आसान स्टेप्स से अपना नाम चेक कर सकते हैं
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरें।
स्क्रीन पर आपके खाते और आने वाली किस्त की पूरी जानकारी आ जाएगी।