हत्या के मामले में एसडीएम करुण डहरिया समेत 4 अन्‍य गिरफ्तार

कुसमी का इलाका बना पुलिस छावनी

बलरामपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर और बलरामपुर के कुसमी एसडीएम करुण डहरिया सहित 4 अन्‍य लोगों को हत्‍या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। कुसमी एसडीएम करुण डहरिया, जो राज्य प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी हैं, अवैध बॉक्साइट खनन की शिकायत पर कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के साथ मारपीट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किये गए हैं।  इस घटना में 62 वर्षीय आदिवासी रामनरेश (राम) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। 

पुलिस ने एसडीएम करुण डहरिया समेत विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव और सुदीप यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उन्हें जेल भेज दिया है। घटना रविवार रात करोंधा थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव के पास हुई, जहां एसडीएम की टीम पहुंची थी. ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उचित पूछताछ के लाठी-डंडों से हमला किया गया था। 

सख्त कार्रवाई  श्वसन दिया सीएम साय ने 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तनाव और प्रदर्शन जारी हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दरअसल, यह मामला न केवल एक हत्या का है, बल्कि सरकारी अधिकारी की शक्तियों के दुरुपयोग और आदिवासी क्षेत्रों में अवैध खनन की जटिल समस्या को उजागर करता है। इस घटना के बाद कुसमी और आसपास के इलाकों में भारी तनाव फैल गया है। ग्रामीणों ने सड़कों पर चक्का जाम किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर सोमवार दोपहर एफआईआर दर्ज की और शाम तक चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद कुसमी में चक्का जाम और प्रदर्शन हुए।  ग्रामीणों ने सड़कों जाम कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भारी बल तैनात किया है। 

एसडीएम करुण डहरिया पहले भी जा चुके हैं जेल

एसडीएम करुण डहरिया का नाम पहले भी विवादों में रहा है। 2022 में गरियाबंद में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए  जेल भेजे गए थे। जिसके बाद निलंबन और जमानत हुई। छात्रों को थप्पड़ मारने की धमकी और अवैध लकड़ी तस्करी में वसूली के आरोप भी उन लगे हैं। तजा मामले में पुलिस ने निष्पक्ष जांच का वादा किया है। 

घटनाक्रम के बारे  में जानिए 

दरअसल रविवार रात एसडीएम करुण डहरिया की टीम अवैध बॉक्साइट खनन की सूचना पर हंसपुर गांव पहुंची। आरोप है कि ग्रामीणों से विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। 62 वर्षीय रामनरेश को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में मौत हो गई. दो अन्य घायल हैं। पुलिस ने धारा 103(हत्या) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। 

गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई

एसपी वैभव बैंकर ने प्रेस नोट में कहा कि एसडीएम मुख्य आरोपी हैं। चारों – करुण डहरिया, विक्की सिंह, मंजीत यादव और सुदीप यादव – को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज हुई। 

एसडीएम करुण डहरिया का विवादित इतिहास

2019 बैच के अधिकारी करुण डहरिया पर पहले भी आरोप लगे हैं। 2022 में गरियाबंद में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए, निलंबित हुए लेकिन जमानत पर बहाल. पामगढ़ में छात्रों को थप्पड़ की धमकी का वीडियो वायरल हुआ. कुसमी में लकड़ी तस्करी में 6 लाख वसूली और अतिक्रमण हटाने में मारपीट के आरोप हैं।