रायपुर। रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने और तरावीह की नमाज पढ़ने का विशेष महत्व होता है। वैसे तो तरावीह की नमाज पूरे महीने पढ़ी जाती है, मगर कई स्थानों पर सुविधा के मुताबिक कम दिनों के लिए भी तरावीह का आयोजन किया जाता है।

रायपुर के मैत्री बाग़ स्थित मुस्लिम महिला हॉल में बीते डेढ़ दशक से हफ्ते भर की तरावीह की नमाज का इंतजाम किया जाता है। इस बार भी यहां तरावीह की नमाज हुई और हफ्ते भर में कुरआन के 30 पारे मुकम्मल किये गए। हाफिज जावेद अख्तर ने पूरे हफ्ते नमाज पढ़ाई और कुरान पूरी की।
तरावीह की नमाज के आखिर में फातिहा पढ़ी गई और हाफिज जावेद अख्तर एवं उनके सहयोगियों तथा आयोजकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर हाफिज जावेद को सम्मान स्वरुप एक लाख दस हजार रूपये भेंट किये गए। हाफिज जावेद ने इस आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि यहां कुरान के 30 पारे मुकम्मल हुए हैं, पर तरावीह की नमाज तो पूरे महीने चलती ही रहेगी।