एक बार फिर बड़ा धान घोटाला आया सामने

इस जिले के संग्रहण केंद्रों से 21 करोड़ रुपये का धान गायब

सक्ती। जिले में धान घोटाले का बड़ा मामला उजागर हुआ है। यहां के संग्रहण केंद्रों से लगभग 21 करोड़ रुपये मूल्य का 66,680 क्विंटल धान गायब मिला है। सक्ती, डभरा और बोड़ासागर में स्थित तीनों संग्रहण केंद्रों से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। जिले के इन तीनों केंद्रों में कुल 1,70,743 मैट्रिक टन धान का संग्रहण किया गया था, लेकिन उठाव के बाद भी 66,680 क्विंटल धान गायब पाया गया है।

इस पूरे मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि धान सिस्टम की लापरवाही में गायब हुआ या फिर बिचौलियों और डीएमओ की भूमिका संदिग्ध है।
बताया जा रहा है कि इस गड़बड़ी से सरकार को लगभग 21 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान संभावित है। माना जा रहा है कि मामले की जांच में इस गड़बड़ी का और अधिक खुलासा हो सकेगा।