रायपुर। छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण और पुनर्वास अभियान के तहत BBM डिवीजन के 15 नक्सली 3 मार्च तक हथियारों सहित सरेंडर करने को तैयार हैं। यह जानकारी पश्चिम सब-ब्यूरो सचिव विकास द्वारा गृहमंत्री विजय शर्मा को भेजे पत्र से सामने आई है।
पत्र में नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताते हुए सुरक्षा की गारंटी मांगी है। अधिकांश सदस्य बस्तर क्षेत्र के हैं और छत्तीसगढ़ में ही आत्मसमर्पण करेंगे। देरी का कारण केंद्रीय कमेटी के निर्णय का इंतजार, मामलों में फंसने और कॉम्बिंग के दौरान मुठभेड़ का डर बताया गया है।
सरकार ने सुरक्षित मार्ग और पुनर्वास की प्रक्रिया पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि नक्सलियों को सुरक्षित वापसी के लिए प्रेरित करने हेतु जल्द ही एक वीडियो संदेश जारी किया जाएगा। मार्च की शुरुआत में 15 सदस्यों के आत्मसमर्पण की उम्मीद है।
