raipur | खेल

Khelo India: छत्तीसगढ़ की दोनों फुटबॉल टीमें फाइनल में

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 3-2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टीम ने पूरे मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पहले हाफ में बढ़त बनाकर अंत तक उसे बनाए रखा।
वहीं, महिला वर्ग में भी छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला खिलाड़ियों ने अपने कौशल और टीम वर्क से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में छत्तीसगढ़ का जलवा

छत्तीसगढ़ की इस दोहरी सफलता से राज्य में खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता और खिलाड़ियों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने से स्वर्ण पदक की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में दर्शकों एवं खेल प्रेमियों ने भी टीमों का उत्साहवर्धन किया।