Maharashtra - Mumbai | खेल

जल्द हो सकती है आईपीएल 2025 की तिथियों कि घोषणा

कुछ मैच विदेशों में भी खेले जाने की संभावना

 आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 21 मार्च 2025 से होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन  पूरे शेड्यूल का इंतजार है। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसी हफ्ते आईपीएल 2025 के पूरे शेड्यूल की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पहले दो प्‍लेऑफ मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्टेडियम में तो फाइनल मुकाबला ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

 

आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई आनेवाले दिनों के भीतर सकता है और दो टीमें अपने दो-दो घरेलू मैच घर से बाहर के मैदान पर खेलेंगी। दिल्ली कैपिटल्स अपने दो घरेलू मैच  वाइजॉग में तो रॉयल्स भी अपने दो घरेलू मैच तटस्थ स्थल पर खेलेगी

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने पुष्टि की थी कि आईपीएल 2025 21 मार्च से पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरू होगा और फाइनल 25 मई को होने की उम्मीद है।

ऐसा कहा जा रहा है कि, हैदराबाद का राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्टेडियम पहले दो प्लेऑफ मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि कोलकाता में ईडन गार्डंस दूसरे प्लेऑफ और फाइनल का वेन्‍यू होगा।

पहले, आईपीएल के पहले अपने नियम थे, लेकिन अब लीग ने आईसीसी के दिशा-निर्देशों को अपना लिया है, जो सभी लीगों पर लागू होते हैं। आईपीएल 2025 सीजन खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद की आचार संहिता के नियमों के तहत होगा।