NewDelhi | व्यापार

डोनाल्ड ट्रंप ने FCPA के तहत चल रहे सभी जांच मामलों पर अस्थाई रोक लगाई

फैसले से अदाणी समूह के शायरों में उछाल

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल नए दिशानिर्देश जारी नहीं करते हैं तब तक डोनाल्ड ट्रंप ने न्याय विभाग को आदेश दिया है कि वह FCPA के तहत चल रहे सभी जांच और मामलों को रोक दें। इससे अदाणी ग्रुप को भी बड़ी राहत मिलेगी, जिसके खिलाफ FCPA के तहत ही मामला चल रहा है।

ट्रंप प्रशासन काFCPA को लेकर   कहना है कि कानून में कई खामियां हैं, इससे अमेरिकी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है और वैश्विक व्यापार के अवसरों को मुश्किल बना रहा था, खासकर महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे खनिज, बंदरगाह, और इन्फ्रास्ट्रक्चर में।

 

FCPA क्या है?

FCPA, 1977 में एक सख्त कानून है, जो अमेरिकी कंपनियों और नागरिकों को विदेशी सरकारी अधिकारियों को बिजनेस में फायदा उठाने के लिए रिश्वत देने से रोकता है। इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय बिजनेस में नैतिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।

आज मंगलवार को शेयर मार्केट में  भारी  गिरावट का माहौल है। लेकिन, अदाणी ग्रुप के शेयरों में  देखने को मिल रही है। अदाणी की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को सबसे ज्यादा फायदा हुआ जिसके स्टॉक 4.28 फीसदी तक बढ़ गया। अदाणी पावर के शेयर 4.17 फीसदी तक चढ़े, और अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के स्टॉक्स में 3.34 फीसदी तक की तेजी आई। शेयर मार्केट क्रैश होने से ये स्टॉक भी लाल निशान में पहुंच गए। अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी आने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैसला था।