Mumbai | व्यापार

आईटी सेक्टर का सबसे बड़ा IPO 12 फरवरी को

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ

आज खुलने जा रहा है , निवेश से पहले जान ले ये बातें

Hexaware Tech IPO: 12 फरवरी को खुलेगा ये मेगा आईपीओ

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 12 फरवरी को खुलेग जिसका साइज 8,750 करोड़ रुपये है.

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 674-708 रुपये प्रति शेयर है.

 

 आईटी सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ मंगलवार (11 फरवरी) को एंकर निवेशकों के लिए खुल गया है, जबकि खुदरा निवेशक 12 फरवरी से इसमें पैसा लगा सकेंगे. यह आईपीओ सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए 14 फरवरी 2025 तक खुला रहेगा. यह आईपीओ भारत के आईटी सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. यह टीसीएस का रिकॉर्ड तोड़ेगा, जिसने साल 2004 में 4,713 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था.

 

इस आईपीओ का साइज करीब 8,750 करोड़ रुपये है. कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 674 से 708 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह आईपीओ पूरी तरह तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा यानी इस आईपीओ से कंपनी को कोई पैसा नहीं मिलेगा. आईपीओ के लिए मिनिमम लॉट साइज 21 है. खुदरा निवेशकों इस आईपीओ के लिए कम से कम 14,868 रुपये लगाने होंगे.

 

19 फरवरी को हो सकती है लिस्टिंग

17 फरवरी को आईपीओ के तहत शेयर अलॉट होंगे, जबकि 19 फरवरी को कंपनी का स्टॉक बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा. कंपनी का लक्ष्‍य आईपीओ के जरिए 8750 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का है