बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में युवक ने की आत्महत्या, दूसरा मामला आने से हड़कंप
बिलासपुर। शहर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में संचालित प्लेस ऑफ सेफ्टी में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। घटना 18 अगस्त 2026 सुबह की बताई जा रही है।
सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं जानकारी मिली है कि मृत युवक रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के किसी दूरस्थ अंचल का रहने वाला है और उसे 15 अगस्त को ही प्लेस ऑफ सेफ्टी में दाखिल किया गया था। यह भी जानकारी मिली है कि युवक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि उसने शौचालय में आज सुबह 6 बजे के आसपास फांसी लगाई है।
पूर्व में चौकीदार की हुई थी हत्या
बता दें कि कुछ समय पूर्व ही बिलासपुर के इसी बाल संप्रेक्षण गृह में कुछ अपचारी बालकों ने मिलकर यहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की हत्या करने के बाद फरार हो गए थे। इस वारदात को लेकर काफी दिनों तक बवाल चलता रहा।
लगातार दूसरी घटना सामने आने के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।