रविवार, 20 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

व्यपवर्तन के कार्यों के लिए गाड़ाघाट को 2.96 करोड़ रुपये स्वीकृत

07 अप्रैल 2026 15 व्यू
व्यपवर्तन के कार्यों के लिए गाड़ाघाट को 2.96 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा  धमतरी जिले के विकासखण्ड- नगरी की गाड़ाघाट व्यपवर्तन के वियर गेट एवं नहरों का मरम्मत व नहरों का सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 96 लाख 32 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 177 हेक्टेयर के विरूद्ध 145 हेक्टेयर हो रही कमी की पूर्ति तथा बचत जल से 15.28 हेक्टेयर अतिरिक्त सहित कुल 192.28 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।