रविवार, 20 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

वीरान पड़े नए बस स्टैंड में बाइकर्स गैंग का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

07 मार्च 2026 19 व्यू
वीरान पड़े नए बस स्टैंड में बाइकर्स गैंग का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

कवर्धा। के नए बस स्टैंड परिसर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां सालों से बन कर तैयार लेकिन शुरुआत नहीं होने के कारण वीरान पड़े  नए बस स्टैंड परिसर में बाइकर्स गैंग द्वारा खतरनाक स्टंट किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दर्जनों बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इन युवकों को बाकायदा मैसेज के माध्यम से एक स्टंट कॉम्पीटिशन के लिए  २ मार्च को बुलाया गया था, जिसमें कई बाइकर्स शामिल हुए। वीडियो में युवक अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ बाइकों में नंबर प्लेट तक नहीं लगी हुई है, जिससे नियमों की खुली अनदेखी साफ नजर आ रही है।
सोशल मीडिया में लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
अब देखना होगा कि कवर्धा पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर बाइकर्स पर क्या कार्रवाई करती है।