रविवार, 20 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

तखतपुर-कुकुसदा मार्ग के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी

09 जुल॰ 2026 17 व्यू
तखतपुर-कुकुसदा मार्ग के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी

मुंगेली। राज्य शासन ने मुंगेली जिले में तखतपुर-कुकुसदा मार्ग के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए 24 करोड़ 80 लाख 47 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दे दी है। इस राशि से 16.50 किमी सड़क का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के मुंगेली संभाग के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।

लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

 

यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट (Sub-let) नहीं किया जाएगा तथा कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी। राज्य शासन ने अनुबंध से पहले ठेकेदार से संपूर्ण कार्यावधि के लिए एपीएस (Additional Performance Security) की राशि की बैंक गारंटी प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।