उत्तर बस्तर कांकेर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत ठेलकाबोड़ में सामूहिक स्वच्छता अभियान चला। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ।
ग्राम में स्वच्छता रैली निकाली गई। कलेक्टर और सीईओ ने स्वयं झाड़ू लगाकर जनभागीदारी का संदेश दिया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ महिला मंडल तालाब की मेड़ पर उगे खरपतवार की फावड़े से सफाई कर श्रमदान किया।
अधिकारियों ने कहा स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, निरंतर सामूहिक दायित्व है। ग्रामीणों से घर, गली-मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और दूसरों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। स्वच्छता ही सेवा को जन-अभियान बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जनपद सीईओ अश्वनी यादव, सहायक परियोजना अधिकारी संतलाल गोटा, जिला समन्वयक बालमुकुंद देवांगन, सरपंच जागेश्वरी उईके, उपसरपंच, ग्राम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।