स्कूल खुलते ही बच्चों व स्टाफ के कोरोना पाजिटिव मिलने की खबर से पालकों में चिंता

रायपुर। राज्य के विभिन्न शहरों में स्कूल खुलते ही बच्चों व स्टाफ के कोरोना पाजिटिव मिलने की खबर ने पालकों की चिंता बढ़ा दी है। राजनांदगांव,सूरजपुर व अंबिकापुर की जानकारी तो आ चुकी है। हालांकि निजी व शासकीय स्कूलों में उपस्थिति अभी कमजोर हैं। केवल प्रोजेक्ट,प्रेक्टिल व असाइनमेंट को लेकर ही बच्चे तैयारी कर रहे हैं। एक बड़ा वर्ग अभी भी इस बात को लेकर नाखुश हैं कि जब ऑनलाइन पढ़ाई ठीकठाक चल रही थी ऐसे में स्कूल खोला जाना कहां तक उचित है? तब जबकि कोरोना अभी राज्य में पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाया है और वैक्सीन भी नहीं लगा है। अब स्कूलों में मिल रहे पाजिटिव केस से परेशान होना लाजिमी है। जो बच्चे जा रहे हैं, उनके पालक भी मजबूरी में भेज रहे हैं।गौरतलब है कि आठवीं तक के स्कूली कक्षाएं तो पूरी तरह से बंद हैं। 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों को क्रमश: स्कूल बुलाया जा रहा है।

बच्चे बैठक में

स्कूल खुलते ही बच्चों व स्टाफ के कोरोना पाजिटिव मिलने की खबर से पालकों में चिंता
कोविड कार्यशाला 1
स्कूल खुलते ही बच्चों व स्टाफ के कोरोना पाजिटिव मिलने की खबर से पालकों में चिंता
कोविड कार्यशाला 2