शुक्रवार, 11 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

10 सित॰ 2026 4 व्यू
रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रायगढ़। रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे तेतला पेट्रोल पंप के समीप भीषण हादसे में 30 से 35 साल के बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक छिटककर सड़क पर गिरा और वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया।

हादसा देखकर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुसौर थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मृतक की शिनाख्त और भागने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार से अक्सर हादसे होते हैं। आबादी और गांव होने के बावजूद रफ्तार पर नियंत्रण नहीं है। तेतला चौक पर चार महीने पहले भी किरोड़ीमल जा रहे दो बाइक सवारों की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई थी।