पेरिस: हाल ही में फ्रांस के अरबपतियों में से एक और संसद के सदस्य ओलिवियर डसॉल्ट की हेलिकॉप्ट दुर्घटना में मौत हो गई. ओलिवियर डसॉल्ट की मौत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रे ने दुख जताया है. 69 साल के ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस के उद्योगपति और अरबों की दौलत के मालिक सर्ज डसॉल्ट के बड़े बेटे थे.
बता दें कि राफेल फाइटर प्लेन भी डसॉल्ट की कंपनी में तैयार किए जाते हैं. इतना ही नहीं फ्रांस की संसद का सदस्य बनने के बाद ओलिवियर डसॉल्ट ने राजनीतिक कारणों और हितों के किसी भी टकराव से बचने के लिए कंपनी के बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था. 2020 फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में डसॉल्ट को अपने दो भाइयों के बहन के साथ 361वां स्थान मिला था.
आपको बता दें कि ओलिवियर डसॉल्ट इन दिनों छुट्टियां मनाने गए हुए थे और इसी दौरान उनका अपना निजी हेलीकॉप्टर नॉर्मंडी दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उनकी मौत हो गई. डसॉल्ट की मौत की खबर सुनते ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रे ने दिख जताते हुए एक ट्वीट किया है.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे. उन्होंने उद्योग, नेता, वायु सेना के कमांडर के तौर पर देश की सेवा की. उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना.'