रायपुर : विश्व प्रसिद्ध पंडवानी गायिका,
पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद सोमवार दोपहर उन्हें तत्काल इलाज के लिए रायपुर एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।
तीजन बाई को भिलाई के गनियारी स्थित उनके निवास से रायपुर एम्स लाया गया। इस दौरान डॉ. शिखर अग्रवाल और एक मेडिकल स्टाफ की टीम उनके साथ मौजूद थी।
बताया जा रहा है कि शरीर में अत्यधिक कमजोरी और रक्तचाप (BP) की समस्या के कारण उन्हें बिस्तर से उठने में भी दिक्कत हो रही थी।
एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी गहन जांच और इलाज कर रही है। लोक गायिका के जल्द स्वस्थ होने के लिए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
ख़राब स्वास्थ्य की खबर मिलने पर, तीन दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरभाष से हालचाल लिया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर आगमन के दौरान तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख से।दूरभाष पर बात की थी, और साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।साथ ही उन्होंने, सेहत पर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी ।
डॉ. तीजन बाई ने अपनी अनूठी कापालिक शैली की पंडवानी गायकी के माध्यम से पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान।छत्तीसगढ़ की इस लोककला को वैश्विक पटल पर स्थापित किया है।
दुशासन वध पर उनका दमदार और भावपूर्ण प्रदर्शन पंडवानी प्रेमियों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय है।
1980 के दशक में, उन्होंने एक सांस्कृतिक राजदूत केवेनेस्सा रूप में इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की और मॉरीशस सहित नौ से अधिक देशों की यात्रा की और पंडवानी का प्रदर्शन किया।