Wednesday, 23 Sep 2026 हिंदी | EN
REGIONS

ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा

पुलिस ने छापा मारकर 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

21 Feb 2026 17 views
ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा

मुंगेली। भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने ऑपरेशन ‘बाज’ में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बी.आर. साव स्कूल मैदान में दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
आरोपियों के कब्जे से 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 65 हजार रुपये), पांच मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए, जिन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।