गुरुवार, 27 अग॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

27 अग॰ 2026 10 व्यू
नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

रायपुर। नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष 91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। राज्य सरकार लगातार नेपाल में फंसे नागरिकों के संपर्क में है और उनकी सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।