रविवार, 20 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

मनरेगा तकनीकी सहायक को जिला पंचायत ने किया बरखास्त

16 मई 2026 14 व्यू
मनरेगा तकनीकी सहायक को जिला पंचायत ने किया बरखास्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जनपद पंचायत गौरेला में पदस्थ मनरेगा के तकनीकी सहायक तरुण ताम्रकार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से उनके समस्त पदीय दायित्वों से पृथक कर दिया है। यह कार्रवाई वेब न्यूज प्लेटफॉर्म “लल्लूराम” में प्रसारित एक वीडियो और समाचार के आधार पर की गई है, जिसमें पशु शेड के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। जिला पंचायत द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रारंभिक जांच, उपलब्ध दस्तावेजों के परीक्षण तथा जनपद पंचायत स्तरीय जांच दल की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है।