सोमवार, 21 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

कोटा बनेगा नगर पालिका, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा

22 जून 2026 14 व्यू
कोटा बनेगा नगर पालिका, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा पूरी हो गई है। 

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोटा के नगर पंचायत से नगर पालिका में उन्नयन के संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। विभाग द्वारा प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कोटा की सीमाएं ही नगर पालिका कोटा की सीमाएं होंगी।

 

नगर पालिका कोटा, जिला-बिलासपुर का गठन- राजपत्र (असाधारण) दि. 11 जून 2026