शुक्रवार, 07 अग॰ 2026 हिंदी | EN
राज्यों से

खाद की कालाबाज़ारी और जमाखोरी रोकने उर्वरक उड़नदस्ता दल जिला-ब्लॉक स्तर पर गठित

06 अप्रैल 2026 0 व्यू
खाद की कालाबाज़ारी और जमाखोरी रोकने उर्वरक उड़नदस्ता दल जिला-ब्लॉक स्तर पर गठित

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आगामी खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी, तस्करी, डायवर्सन, जमाखोरी, अधिक कीमत पर विक्रय एवं अमानक उर्वरकों के विक्रय सहित अन्य अवैध कार्यों को रोकने तथा संबंधित व्यक्ति व फर्म के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है।

 

 इसके साथ ही शिकायतों के निवारण के लिए जिले में उर्वरक कन्ट्रोल रूम बनाया गया हैं, जिसका टोल फ्री नम्बर 07744-224109 है।
उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि राजनांदगांव विकासखंड उडऩदस्ता दल के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि डॉ. बीरेन्द्र अनंत, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड उडऩदस्ता दल के नोडल अधिकारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी संतलाल देशलहरे, डोंगरगढ़ विकासखंड उडऩदस्ता दल के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि संध्या कोचरे को नियुक्त किया गया है।

 

उडऩदस्ता दल द्वारा उर्वरक से संबंधित शिकायतों, गोपनीय सूचना के निवारण एवं अवैध गतिविधियों की तत्काल सूचना प्राप्त होने पर एफसीओ 1985 के तहत त्वरित कार्रवाई की जाएगी।