मंगलवार, 22 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

कलेक्टर ने अचानक एनआरसी वार्ड का किया निरीक्षण

23 अप्रैल 2026 14 व्यू
कलेक्टर ने अचानक एनआरसी वार्ड का किया निरीक्षण

बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने आज जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने एनआरसी वार्ड में भर्ती बच्चों की स्थिति और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही वहां दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने एनआरसी में भर्ती कम वजन के बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के वजन, ऊँचाई व स्वास्थ्य सुधार की प्रगति की जानकारी ली। 

 

कलेक्टर कटारा ने संबंधित अधिकारियों को एनआरसी के सुदृढ़ीकरण और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषित बच्चों को बेहतर स्थिति में लाने विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही जिन बच्चों की एनआरसी से छुट्टी हो उन सभी बच्चों का फॉलोअप भी अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो सके।