जशपुर। जिले से चोरी हुए 132 मोबाइल बांग्लादेश में बेचे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 फरार हैं। आरोपियों ने मोबाइल बेचने की बात कबूली है।
12 अगस्त को पंकज पारिक की दुकान का ताला तोड़कर 132 मोबाइल चोरी हुए थे। पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज निवासी तौसिफ रजा को पकड़ा। उसने साथी सेंटू शेख के साथ वारदात की थी।
आरोपियों ने 17 लाख रुपये में मोबाइल बेचने की बात स्वीकारी। एएसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि चोरी के मोबाइल बंगाल के मालदा निवासी इकबाल हुसैन उर्फ राणा, अब्दुलबारी और अब्दुल अजीज को बेचे गए थे। तीनों को भी गिरफ्तार किया गया है।
बंगाल से पकड़े गए आरोपियों ने मोबाइल बांग्लादेश तक पहुंचाए। बांग्लादेश तक संपर्क कैसे बने, इसकी जांच चल रही है। बरामदगी के लिए पुलिस उच्च स्तर पर संपर्क कर रही है।