रायपुर। गांधी-शास्त्री जयंती पर राजधानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित हुई। राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
राज्यपाल ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा के दौरान लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया।
पदयात्रा टाउन हॉल से अंबेडकर चौक पहुंची, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने नशामुक्त भारत निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।
पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।