रायपुर। गांधी जयंती पर दावरा इंटरनेशनल स्कूल में ‘स्वदेशी हाट–द आत्मनिर्भर भारत’ और ‘आनंद मेला’ आयोजित हुआ। लोहाना महा परिषद, महिला विंग (सेंट्रल इंडिया) के सहयोग से स्थानीय उत्पादों, कला, संस्कृति और महिला उद्यमियों के काम को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं, स्वदेशी उत्पादों और छोटे कारोबारियों को मंच देना था। महिलाओं, युवाओं, स्थानीय कारोबारियों और स्व-सहायता समूहों ने स्टॉल लगाए। लोगों ने स्टॉल पर जाकर जानकारी ली और खरीदारी की।
मेले में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपरा की झलक दिखी। आयोजक प्रगति मिरानी ने कहा महिला उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों की विशेष भागीदारी रही।
आयोजक डॉली राय सिन्हा ने कहा आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत स्थानीय स्तर से होती है। स्थानीय उत्पादों को बाजार देने से आत्मनिर्भरता मजबूत होती है। शैलेश करिया ने बताया लोगों की अच्छी भागीदारी से मेला सफल रहा और आगे भी ऐसे आयोजन होंगे।