सोमवार, 05 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया पौधरोपण

05 अक्तू॰ 2026 0 व्यू
गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया पौधरोपण

कोरबा। गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला उद्योग संघ ने औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि वाणिज्य-उद्योग, श्रम, आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने फलदार पौधे लगाए। क्षेत्र में करीब 100 पौधे लगाए गए।

 

मंत्री देवांगन ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

 

मंत्री ने कोरबा के बुधवारी बाजार स्थित महात्मा गांधी और कोसाबाड़ी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के 'जय जवान-जय किसान' संदेश का स्मरण किया।