मंगलवार, 22 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

दिव्यांग गैरेज की हुई शुरुआत, दिव्यांगजनों के उपकरणों की हो रही निःशुल्क मरम्मत

21 फ़र॰ 2026 17 व्यू
दिव्यांग गैरेज की हुई शुरुआत, दिव्यांगजनों के उपकरणों की हो रही  निःशुल्क मरम्मत

रायपुर। दिव्यांगजनों की दैनिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए शुरू किए गए सुगम्य भारत अभियान के तहत रायपुर में ‘संबल’ नाम से पहला दिव्यांग गैरेज शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में यह केंद्र स्थापित किया गया, जहां दिव्यांगजनों के उपकरणों की निःशुल्क मरम्मत की जाती है।

इस गैरेज की खास बात यह है कि इसका संचालन स्वयं दिव्यांगजन कर रहे हैं। यहां मोटराइज्ड व हस्तचलित ट्राईसिकल, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, चश्मा और अन्य सहायक उपकरणों की मरम्मत की सुविधा उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर पार्ट्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं तथा जल्द ही आर्टिफिशियल लिम्ब्स बनाने की मशीन भी लगाई जाएगी।
‘संबल’ केंद्र न केवल दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बना रहा है, बल्कि उन्हें रोजगार और आत्मसम्मान भी प्रदान कर रहा है।