धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र में प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। युवती गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती अनीता मंडावी कोंडागांव की रहने वाली है और बालाजी राइस मिल में काम करती है। युवक दिलेश्वर भाटा गांव का है और वहीं साथ काम करता है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बताया जा रहा है दिलेश्वर अपने पैसों से अनीता के मोबाइल में रिचार्ज करवाता था, लेकिन उसे शक था कि उसके रिचार्ज से अनीता किसी और से घंटों बात करती है। इसी शक में दिलेश्वर ने घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में युवती की कमर और जांघ समेत कई जगह गहरे जख्म आए हैं। पहले कुरूद अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर धमतरी के प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया। कुरूद पुलिस जांच कर रही है।