रविवार, 20 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ

25 मार्च 2026 17 व्यू
छत्तीसगढ़  में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ

रायपुर। Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 ( Khelo India Tribal Games 2026 ) का आयोजन आज से शुरू हो रहा है। इस ऐतिहासिक खेल आयोजन का शुभारंभ राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शाम 6 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और खेल मंत्री अरुण साव भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

 

यह भव्य आयोजन राज्य के तीन प्रमुख संभागों- रायपुर संभाग, सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के तहत रायपुर में हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले होंगे, जबकि जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

इस मेगा इवेंट में देशभर के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 3800 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सात प्रमुख खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, डेमो गेम्स के रूप में कबड्डी और मलखंब को भी शामिल किया गया है।

 

 छत्तीसगढ़ की ओर से कुल 164 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिनमें 86 पुरुष और 78 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि जनजातीय संस्कृति और खेल परंपराओं को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।