रविवार, 20 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

- बुजुर्गों और दिव्यांगों को इस बार घर से मतदान करने की सुविधा

26 अग॰ 2023 14 व्यू

रायपुर : छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव में घर बैठे बुजुर्गों को मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है, वे अपने घर से ही मतदान कर सकते हैं। बुजुर्गों के साथ ही यह सुविधा 40 प्रतिशत से अधिक द्विव्यांगता वाले मतदाताओं को मिलेगी। 

 

घर बैठे मतदान की पत्रता रखने वाले 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक द्विव्यांगता वाले मतदाताओं को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए नामांकन खत्म होने के पांच दिन के भीतर एक फार्म भरना होगा। यह फार्म का नाम 

 

12 डी है। सही ढंग से भरने के बाद, मतदान की अधिसूचना के पांच दिनों के भीतर बीएलओ के पास जमा करना होगा।