सोमवार, 05 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

आत्मानंद स्कूलों में टीचर, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर टीचर के 1812 संविदा भर्ती शुरू

05 अक्तू॰ 2026 1 व्यू
आत्मानंद स्कूलों में टीचर, लाइब्रेरियन, कंप्यूटर टीचर के 1812 संविदा भर्ती शुरू

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में 1812 पदों पर संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। 30 मई को जिला स्तर की भर्ती निरस्त होने के बाद अब DPI ने केंद्रीकृत व्यवस्था से आवेदन शुरू किए हैं।

 

सहायक शिक्षक के 590 पद सबसे अधिक हैं। शिक्षक संवर्ग में अंग्रेजी 106, कला 72, गणित 68, विज्ञान 56 और हिंदी/संस्कृत 34 पद हैं। प्रधान पाठक प्राथमिक के 27, पूर्व माध्यमिक के 24, प्रयोगशाला सहायक 170, ग्रंथपाल 60, व्यायाम शिक्षक 50 और कंप्यूटर शिक्षक 40 पदों पर भर्ती होगी।

 

जिलावार दुर्ग में सबसे ज्यादा 229 पद और रायपुर में 141 पद हैं। बेमेतरा में 103, बिलासपुर में 97, कोरबा में 87, कांकेर में 85, मुंगेली में 82 पद हैं। कोरिया में सबसे कम 8 पद हैं।

 

इच्छुक अभ्यर्थी https://eduportal.cg.nic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और मानदेय की जानकारी मूल विज्ञापन में देखें।