रायपुर | जीवन शैली

ब्रह्मपुत्र नदी पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

ब्रह्मपुत्र नदी पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना आकर्षण का केंद्र साल 2018 में पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ शहर के पास जिस बोगीबील पुल का उद्घाटन किया था, आज उसी पुल के आस-पास का इलाका इको टूरिज्म के क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र नदी पर तैरता रेस्टोरेंट आज आसपास के राज्यों के साथ दूसरे राज्यों के पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र एक पुल किसी क्षेत्र की तस्वीर कैसे बदल सकता है इसका उदाहरण हैं डिब्रूगढ़ और धेमाजी को जोड़ने वाला पुल बोगीबील पुल। 2018 में पीएम मोदी ने इस पुल को देश को समर्पित किया था, उस समय पीएम ने कहा था कि ये पुल इको-टूरिज्म में मिल का पत्थर साबित होगा। उनका ये कथन डिब्रूगढ़ के धरातल पर दिखाई दे रहा है। यहां एक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई है, जिसके लिए रेलवे ने जमीन उपलब्ध करवाई है। ब्रह्मपुत्र नदी में तैरते रेस्टोरेंट में आने वाले पर्यटकों की संख्या बताती है कि लोग कितना पसंद करते हैं। स्थानीय लोगों के लिए अवसर वहीं रेलवे भी बोगीबील पुल के आसपास टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए तेजी के साथ काम कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। इस बारे में स्थानीय नागरिक कहते हैं कि इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को आधुनिकीकरण के साथ जोड़ कर जो एक पुल दिया है वह सभी के लिए एक अवसर भी है। इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं ब्रह्मपुत्र नदी की सैर के साथ नौका के ऊपर खाना खाने का मजा यात्रियों की यात्रा को रोमांच से भर देता है और यही वजह है कि दूसरे राज्यों से भी आने वाले लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है। ब्रह्मपुत्र नदी यहां के लोगों की जीवन रेखा है और अब यह जीवनरेखा इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं लेकर आयी है। यह ऐसा क्षेत्र है जहां कम समय और कम लागत में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन कर सकते हैं। साथ ही डिब्रूगढ़ की आर्थिक उन्नति भी हो रही है।

River Bramhaputra