Raipur | अभी अभी की घटनाक्रम
रायपुर। जिले में रविवार 16 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 30 टीकाकरण केंद्रों में सभी वर्ग के हितग्राहियों के वैक्सीनेशन का कार्य होगा। रायपुर जिले में 12 नए टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। टीकाकरण के लिए आने वाले सभी नागरिकों को इसके लिए पूर्व से अपना पंजीयन कराना होगा। टीकाकरण केंद्रों और समय का स्लाट लेना अनिवार्य रहेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के CGTEEKA वेब पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। 18-44 साल के छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration तथा और http://cgteeka.cgstate.gov.in है। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन में बताया कि रायपुर जिले में टीकाकरण के लिए वैक्सीन प्राप्त हो गया है। 16 मई से 30 टीकाकरण केंद्रों में सभी वर्गों अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा। एटीन प्लस आयु वर्ग( 18-44)के लिए टीकाकरण केंद्र आकर टीका लगाने के लिए यह जरूरी है कि इन सभी श्रेणी के नागरिक अपना पूर्व पंजीयन कराएं।
