Kawardha | राज्यों से
कवर्धा। जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा ;JNVST-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है।
पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, ओड़ियाकला के प्राचार्य ने बताया कि जिन अभिभावकों ने अभी तक अपने पाल्य का आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट

https://navodaya.gov.in/nvsgov.html
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। प्राचार्य ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि पात्र विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त कर सकें।