रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज का आज तीसरा दिन है। आज का मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। बता दें कि राजधानीवासी अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखने की तलब में स्टेडियम पहुंच रहे हैं। रोजाना हजारों की संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।
