मंगलवार, 27 अक्तू॰ 2026 हिंदी | EN
अभी अभी की घटनाक्रम

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही : आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती निकली

17 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित कर सकते है

07 सित॰ 2026 45 व्यू

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही

एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र रवानपारा गौरेला में सहायिका पद के लिए प्राप्त आवेदनों की मूल्यांकन समिति द्वारा आवेदनों के निरीक्षण एवं परीक्षण के उपरांत अनंतिम सूची तैयार की गई है। उक्त अनंतिम सूची के संबंध में 17 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। जिन अभ्यर्थियों को अनंतिम सूची में आपत्ति है, वे निर्धारित अवधि में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि संबंधित पद नगर पालिका परिषद गौरेला अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र रवानपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए है।