Friday, 16 Oct 2026 हिंदी | EN
CURRENT AFFAIRS

छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदत्त

14 Oct 2026 0 views
छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदत्त

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित स्कूल के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से ई-रिक्शा प्रदान किया है। राज्यपाल ने आज लोकभवन में ई-रिक्शा की चॉबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्यपाल डेका ने कहा कि बाल कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं को इस पहल से जरूरतमंद बच्चों तक सेवाओं और सहायता को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

E-rickshaw provided to Chhattisgarh Child Welfare Council
E-rickshaw provided to Chhattisgarh Child Welfare Council

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. श्रीमती कमल वर्मा, संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम एवं प्रकाश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन उपस्थित रहीं।