भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में जोस बटलर की टीम को 4 विकेट से हरा दिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब कटक में भारतीय टीम जीतकर सीरीज कब कब्जा करना चाहेगी, तो वहीं इंग्लैंड की नजरें वापसी करने पर होंगी। पहले मैच में भारतीय प्लेइंग 11 काफी सारे बदलाव देखने को मिले थे। विराट कोहली चोट के चलते नहीं खेल रहे थे। वहीं, यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा ने डेब्यू किया। जबकि अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका नहीं मिला। अब दूसरे में भी भारतीय खेमे में बदलाव होने की संभावना है।

टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। ऐसे में प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में गेंदबाजी में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, जडेजा और अक्षर ने नागपुर में अच्छी गेंदबाजी की थी। इसके अलावा डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने भी 3 विकेट लिए। जबकि मोहम्मद शमी को भी 3 मिले। अब गौतम गंभीर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अर्शदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं। शमी की जगह उन्हें प्लेइंग 11 में रखा जा सकता है। इसके अलावा गेंदबाजी में भी ज्यादा कुछ फेर बदल होने की उम्मीद नहीं है।
दूसरे वनडे में टीम इंडिया की संभावित 11:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।