रायपुर। बोर्ड की परीक्षा के लिए पूरे छ.ग. में 2396 परीक्षा केंद्र में परीक्षाएं आयोजित की गई हैं, जिसमें प्रदेशभर में 2.45 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं| परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र में सुरक्षा, पेयजल व निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं| नकल रोकने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है| परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी और 18 मार्च तक चलेगी|

प्रदेशभर में इसे लेकर जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और निगरानी के खास इंतजाम किए गए हैं ताकि छात्र-छात्राएं बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें|

राजधानी रायपुर जिले में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं| वहीं कुछ जिलों में 135, 111 और 59 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है|
12वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जा रही है| पहले दिन भौतिक शास्त्र और भूगोल जैसे विषयों की परीक्षा ली गई। कुछ जिलों में 8574, कहीं 6922 तो कहीं 13500 से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं| हर जिले ने बेहतर रिजल्ट का लक्ष्य रखा है|
नकल रोकने सख्त इंतजाम
नकल पर लगाम कसने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) टीम बनाई गई है। कहीं 6 तो कहीं 7 टीमों को लगातार निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं| केंद्राध्यक्षों को पहले ही विशेष ट्रेनिंग दी गई है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो सके|
शांत माहौल में परीक्षा, प्रशासन अलर्ट
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है| छात्रों से समय पर केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है| कुल मिलाकर प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षा का माहौल गंभीर लेकिन सकारात्मक नजर आ रहा है|