शनिवार, 07 नव॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

वेतन विसंगति दूर करने खाद्ध एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक संघ का ज्ञापन

26 अग॰ 2023 43 व्यू

जगदलपुर : वेतन विसंगति दूर करने हेतु विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को ज्ञापन*

 

*विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खाद्ध एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत एवं अधिकारियों को लिखा अनुशंसा पत्र*

 

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक संघ ने आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के कार्यालय में पहुंच वेतन विसंगति दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा , विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने निरीक्षक संघ की मांगों से सहमति जताते हुए प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खाद्ध एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत जी एवं अधिकारियों को अनुशंसा का पत्र लिखा*