रविवार, 13 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

05 सित॰ 2026 13 व्यू
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में टेक्सटाइल सेक्टर को दिए गए विशेष प्रोत्साहनों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नई नीति में टेक्सटाइल को थ्रस्ट सेक्टर घोषित किया गया है। एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार देने वाले उद्योगों के लिए विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान है। टेक्सटाइल श्रम आधारित उद्योग होने से बड़े पैमाने पर रोजगार, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए अवसर खुलेंगे।नवा रायपुर में बन रहा इको-सिस्टममुख्यमंत्री ने बताया कि नवा रायपुर अटल नगर में टेक्सटाइल यूनिट्स की स्थापना को गति मिल रही है। 

सरकार का लक्ष्य यहां डिजाइन, उत्पादन, कौशल विकास और बाजार से जुड़ा समग्र इको-सिस्टम विकसित करना है, ताकि छत्तीसगढ़ सेंट्रल इंडिया के प्रमुख टेक्सटाइल हब के रूप में उभरे।परंपरा और तकनीक का संगममुख्यमंत्री ने कहा कि चांपा का कोसा सिल्क छत्तीसगढ़ की पहचान है। इसे आधुनिक डिजाइन, ब्रांडिंग और वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास है। 

प्रदेश में NIFT की स्थापना से युवाओं को फैशन डिजाइन और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा और बुनकरों-शिल्पकारों को नवाचार का लाभ मिलेगा।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए तकनीक और नवाचार में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि निवेश अनुकूल नीति और संसाधनों से छत्तीसगढ़ प्रमुख टेक्सटाइल हब बन सकता है।