शुक्रवार, 11 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

राष्ट्रीय खेल दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, बोले- स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव

युवाओं से खेल को जीवनशैली बनाने की अपील

02 सित॰ 2026 18 व्यू
राष्ट्रीय खेल दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं, बोले- स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और खेल जगत से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुणों को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।

 

उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन देकर भारत को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

 

मंत्री चौधरी ने देशवासियों, विशेषकर युवाओं से खेल को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं।

 

उन्होंने सभी से स्वस्थ, सशक्त और विजयी भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियां देश का गौरव बढ़ाती हैं।