शनिवार, 12 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

PM सूर्यघर योजना से रोशन हुआ सुकमा का घर

3 किलोवाट सोलर से 4 हजार का बिजली बिल हुआ जीरो

02 सित॰ 2026 17 व्यू
PM सूर्यघर योजना से रोशन हुआ सुकमा का घर

सुकमा। स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सुकमा जिले के कुम्हाररास निवासी बुद्धिमंत पटारी के परिवार ने एक मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगने के बाद परिवार का हर महीने आने वाला 3,000 से 4,000 रुपये तक का बिजली बिल अब पूरी तरह शून्य हो गया है।

 

पहले हर माह बिजली बिल में हजारों रुपये खर्च होते थे, लेकिन अब सौर ऊर्जा ने न केवल घर को रोशन किया है, बल्कि परिवार को बड़ी आर्थिक राहत भी दी है। अब बचत की यह राशि घरेलू जरूरतों और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा में काम आ रही है।

 

बुद्धिमंत पटारी को सोलर सिस्टम लगाने के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये, कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। सरकारी सहायता से लागत का बोझ कम हुआ और परिवार स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित हुआ।

 

बुद्धिमंत पटारी का अनुभव बताता है कि सौर ऊर्जा केवल बिजली बचाने का साधन नहीं, बल्कि परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का रास्ता भी है। सूरज की रोशनी से घर रोशन हो रहा है और बचत का उजाला भविष्य संवार रहा है।