शुक्रवार, 11 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

PM मोदी जन्मदिन पर CG में 36 लाख दीये जलेंगे, हर बूथ पर 100 दीप

10 सित॰ 2026 1 व्यू
PM मोदी जन्मदिन पर CG में 36 लाख दीये जलेंगे, हर बूथ पर 100 दीप

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को छत्तीसगढ़ में बड़े सेवा पर्व के रूप में मनाया जाएगा। 17 सितंबर को प्रदेश भर में 36 लाख 'आशीर्वाद के दीये' जलाए जाएंगे।

 

भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए हर मतदान केंद्र पर कम से कम 100 दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। हर परिवार दीप जलाकर पीएम के प्रति आभार जताएगा और विकसित भारत 2047 का संकल्प लेगा।

 

विजय शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ आयोजन नहीं, सेवा और राष्ट्र निर्माण का जनांदोलन है। 7 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल स्थापित होगी और प्रमुख चौकों पर बड़ी LED स्क्रीन से पीएम जिला केंद्रों को संबोधित करेंगे।

 

इस दौरान 'वडनगर से वाराणसी' नाम से विशेष युवा बाइक यात्रा निकलेगी, जिसमें 250 बाइकों पर 500 युवा वडनगर में हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक कर वाराणसी तक जाएंगे।

 

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा मेरा योगदान' अभियान में रंगोली, ड्राइंग, भाषण प्रतियोगिता और 'नमो सेवा गाथा' कार्यक्रम होंगे। जनसेवक महाकुंभ में जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन और '25 साल की 25 कहानियां' में मोदी के सीएम और पीएम कार्यकाल के बड़े बदलाव बताए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जी. वेंकट, अमित साहू, अंबिकेश केशरी और भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकारिहा मौजूद रहे।