शनिवार, 12 सित॰ 2026 हिंदी | EN
क्षेत्र

महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन प्रतिष्ठित सम्मान, 25 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

बीजापुर में वीरांगना अवंतीबाई, बहादुर कलारिन और मिनी माता सम्मान के लिए आवेदन शुरू, प्रत्येक में 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र

05 सित॰ 2026 17 व्यू
महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन प्रतिष्ठित सम्मान, 25 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाएंगे। बीजापुर जिले की इच्छुक महिलाएं और संस्थाएं इनके लिए 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

तीन सम्मान इस प्रकार हैं-

1. वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार: महिलाओं में वीरता, शौर्य और साहस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए।

2. माता बहादुर कलारिन सम्मान: महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष और नारी उत्थान में अभूतपूर्व कार्य के लिए।

3. मिनी माता सम्मान (महिला उद्यमी): विशेष रूप से SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाली महिला या अशासकीय संस्था के लिए।

तीनों सम्मानों में चयनित को 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

आवेदन निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में *कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्टर कार्यालय प्रथम तल, जिला बीजापुर* में जमा करना होगा।

जानकारी और प्रपत्र जिले की वेबसाइट www.bijapur.gov.in पर उपलब्ध है।