रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल है. बड़े-बड़े नेता टिकट के लिए ताल ठोक रहे हैं. इसी बीच कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार की दावेदारी का विरोध जताने कांग्रेस भवन के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की. बता दें कि, कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार नवागढ़ विधानसभा से दावेदारी कर रहे हैं, जिसका विरोध शुरू हो गया है. सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर नवागढ़ विधानसभा में गुरु रुद्र कुमार को प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं की मांग है कि, स्थानीय विधायक गुरुदयाल बंजारे को प्रत्याशी बनाया जाए. जिसे लेकर कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और सीएम भूपेश बघेल को ज्ञापन सौपेंगे.
संबंधित समाचार
क्षेत्र
छत्तीसगढ़ में आदिवासी किसानों की नई उड़ान, जशपुर में 3500 एकड़ में नाशपाती-सेब की खेती
17 दिन पहले60 व्यू
क्षेत्र
कवर्धा में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य विषयों पर क्षेत्रीय संवाद कार्यक्रम
17 दिन पहले59 व्यू
क्षेत्र
रायपुर से रावघाट-कुरुद के लिए 3 नई मेमू ट्रेनें शुरू, यात्रियों को बड़ा तोहफा
17 दिन पहले56 व्यू